गेतलसुद ग्रामवासियों द्वारा हिंदू नववर्ष पर स्वर्णरेखा नदी तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

0

गेतलसुद के ग्रामवासियों द्वारा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर स्वर्णरेखा नदी के तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस पावन कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर पूजारीगण में पंडित ईश्वर चंद्र गोस्वामी, दिगंबर दास गोस्वामी एवं बटेश्वर गोस्वामी उपस्थित रहे, जिन्होंने विधि-विधान के साथ गंगा आरती संपन्न कराई।

कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें उप-मुखिया शंकर बैठा, रामनवमी समिति गेटलसुद के अध्यक्ष संतोष सिन्हा, ओंकार, हर्ष, आलोक बैठा एवं प्रवेश प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल थे।

इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *